पटना मरीन ड्राइव पर सेल्फी पॉइंट का दिखा क्रेज, छठ घाटों का निरीक्षण कर विधानसभा अध्यक्ष ने परखी तैयारी
पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। खरना के दिन गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंच रहे हैं। इस बीच पटना मरीन ड्राइव पर बनाया गया आकर्षक सेल्फी पॉइंट लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु यहां रुककर परिवार और दोस्तों के साथ तस्वीरें ले रहे हैं।
पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। खरना के दिन गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंच रहे हैं। इस बीच पटना मरीन ड्राइव पर बनाया गया आकर्षक सेल्फी पॉइंट लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु यहां रुककर परिवार और दोस्तों के साथ तस्वीरें ले रहे हैं।
वहीं, छठ महापर्व के मद्देनजर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को पटना के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर चल रही तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मीनार घाट से दीघा घाट तक तैयारियों का निरीक्षण
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मीनार घाट, जेपी सेतु घाट, बिंदटोली घाट, दीघा घाट और 93 गेट संजय सिंह घाट का दौरा किया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्तों का निरीक्षण किया। इसके अलावा चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम और मेडिकल कैंप की व्यवस्थाओं को भी देखा।
उन्होंने अधिकारियों से छठ के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया। साथ ही घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
मरीन ड्राइव का सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण
छठ की तैयारियों के बीच पटना मरीन ड्राइव पर बनाया गया सेल्फी पॉइंट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खरना के दिन गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु यहां तस्वीरें लेने के लिए रुक रहे हैं। परिवार और दोस्तों के साथ सेल्फी लेने का सिलसिला जारी है। छठ के उत्साह के बीच यह सेल्फी पॉइंट लोगों के लिए यादगार पल संजोने का एक खास स्थान बन गया है।
घाटों पर एनडीआरएफ और प्रशिक्षित गोताखोर तैनात
निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से जरूरी इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर एनडीआरएफ की टीम और प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।
उन्होंने बिहार सरकार, जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से की गई तैयारियों की सराहना की। साथ ही कहा कि छठ जैसे बड़े पर्व के दौरान स्वच्छता, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देना जरूरी है।
देश-विदेश से बिहार पहुंच रहे श्रद्धालु
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान और लोक आस्था का प्रतीक है। इस पर्व में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्धालु बिहार पहुंच रहे हैं। पूरा प्रदेश भगवान सूर्य की आराधना में भक्तिमय हो गया है।
उन्होंने कहा कि अब छठ महापर्व की पहचान केवल बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि देश-दुनिया में इसकी सांस्कृतिक महत्ता बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छठ को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने छठ महापर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने की पहल का जिक्र किया।
अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भास्कर और छठी मइया से सभी के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
निरीक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान एडीएम डीपी शाही, पाटलिपुत्र के अंचल अधिकारी अनुज कुमार, पटना सदर की प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी सहित रणविजय रौशन, राजा पांडेय, गणेश और एनडीआरएफ के अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0










