छठ पूजा को लेकर अक्षरा सिंह की खास तैयारी, लालू-नीतीश से सम्राट चौधरी तक को दिया न्योता, खुद बनाया नहाय-खाय का प्रसाद

पटना: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह छठ महापर्व के रंग में पूरी तरह रंग गई हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उनके घर में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार, 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत हुई। इस खास मौके पर अक्षरा सिंह ने न सिर्फ खुद छठ का प्रसाद तैयार किया, बल्कि बिहार के सियासी गलियारों में भी अपनी सक्रियता से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

Nov 13, 2026 - 15:15

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह नहाय-खाय का प्रसाद बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी छठ के प्रति आस्था और उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

लालू-राबड़ी से की मुलाकात, छठ का दिया निमंत्रण

छठ महापर्व के अवसर पर अक्षरा सिंह ने बिहार के कई बड़े राजनीतिक चेहरों को अपने आवास पर पूजा में शामिल होने का न्योता दिया है। गुरुवार को उन्होंने राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मुलाकात की और उन्हें छठ पूजा का निमंत्रण दिया। इस दौरान तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य से भी उनकी मुलाकात हुई।

नीतीश कुमार से लेकर सम्राट चौधरी तक को न्योता

अक्षरा सिंह का निमंत्रण केवल विपक्षी नेताओं तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विधायक अनंत सिंह और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित कई प्रमुख नेताओं को भी छठ पूजा में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं से उनकी मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस तरह अक्षरा सिंह ने छठ के बहाने बिहार की राजनीति के सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों खेमों तक अपनी पहुंच बनाई है।

कंकरबाग के रेनबो मैदान में होगा छठ का आयोजन

मुंबई में रहने वाली अक्षरा सिंह छठ महापर्व मनाने के लिए बिहार पहुंची हैं। वह पटना के कंकरबाग स्थित अपने पारिवारिक आवास पर परिवार के साथ छठ मनाती हैं। इस बार कंकरबाग के रेनबो मैदान में छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

अक्षरा सिंह की कोशिश है कि लोक आस्था के इस महापर्व पर बिहार के अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता एक मंच पर नजर आएं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनके इस निमंत्रण पर कितने राजनीतिक दिग्गज छठ पूजा के आयोजन में शामिल होते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0