छठ महापर्व पर CM हेमंत और कल्पना सोरेन का संदेश, नहाय-खाय के साथ व्रतियों को दी शुभकामनाएं
रांची: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत आज यानी 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो गई है। इस पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यवासियों और छठव्रतियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने छठी मैया और भगवान सूर्य से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ महापर्व के अवसर पर सभी छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने इस महापर्व को आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया।
वहीं, कल्पना सोरेन ने भी छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि छठी मैया और भगवान भास्कर की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने सभी छठव्रतियों के व्रत और पूजा-अर्चना के सफलतापूर्वक संपन्न होने की मंगलकामना की।
बता दें कि चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती स्नान कर स्वच्छता और पवित्रता के साथ पूजा की शुरुआत करते हैं। इसके बाद 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।
छठ महापर्व को लेकर पूरे झारखंड में उत्साह और भक्तिमय माहौल है। घरों से लेकर छठ घाटों तक तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालु पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ इस महापर्व को मनाने में जुटे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0