छठ पूजा को लेकर गया जंक्शन पर रेलवे अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल की होगी तैनाती

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।

Nov 12, 2026 - 22:31
छठ पूजा को लेकर गया जंक्शन पर रेलवे अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल की होगी तैनाती

गयाजी।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में डीआरएम उदय कुमार मीणा एवं वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर ने गया जंक्शन का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्रियों की आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों का जायजा लिया। छठ पूजा के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के उद्देश्य से स्टेशन परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त आरपीएफ जवानों एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बनारसी यादव, स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक 2- कमारेड मिथिलेश कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0