JAC का छात्रों को झटका! 2027 की मैट्रिक-इंटर परीक्षा फीस फिर बढ़ी, दो साल में करीब 40% की बढ़ोतरी
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शुल्क में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के तहत विद्यार्थियों को पिछले साल की तुलना में 120 रुपये अधिक परीक्षा शुल्क देना होगा। पिछले दो वर्षों में परीक्षा शुल्क में करीब 40 प्रतिशत तक की वृद्धि हो चुकी है। इससे राज्य के लगभग 7.50 लाख विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की संभावना है।
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शुल्क में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के तहत विद्यार्थियों को पिछले साल की तुलना में 120 रुपये अधिक परीक्षा शुल्क देना होगा। पिछले दो वर्षों में परीक्षा शुल्क में करीब 40 प्रतिशत तक की वृद्धि हो चुकी है। इससे राज्य के लगभग 7.50 लाख विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की संभावना है।
12 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
जैक के अनुसार, मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। विद्यार्थी 26 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित की गई है।
निर्धारित समय के बाद फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को सभी श्रेणियों में 500 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा।
मैट्रिक परीक्षा के लिए कितनी देनी होगी फीस?
नई शुल्क दरों के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा में छात्राओं और ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग के नियमित विद्यार्थियों को 1,100 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं, सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के नियमित विद्यार्थियों के लिए शुल्क 1,300 रुपये निर्धारित किया गया है।
इंटरमीडिएट परीक्षा की नई फीस
इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए छात्राओं और ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग के नियमित विद्यार्थियों को 1,220 रुपये देने होंगे। जबकि सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 1,520 रुपये तय किया गया है।
प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए मैट्रिक परीक्षा का शुल्क 1,300 रुपये और इंटरमीडिएट परीक्षा का शुल्क 1,520 रुपये निर्धारित किया गया है।
दो साल में लगातार बढ़ा परीक्षा शुल्क
गौरतलब है कि वर्ष 2026 में भी जैक ने विभिन्न परीक्षाओं के शुल्क में 30 से 32 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी। अब 2027 की परीक्षा के लिए फिर से फीस बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ सकती है।
फरवरी 2027 में हो सकती हैं परीक्षाएं
मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। हालांकि, परीक्षा की विस्तृत तिथि और विषयवार कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों को जैक की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
विद्यार्थियों को सलाह है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का ध्यान रखें और समय रहते अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







