रांची में 20 से 30 नवंबर तक लगेगा बिजली शिविर, बिल से लेकर नए कनेक्शन तक की समस्याओं का होगा समाधान

रांची: राजधानी रांची में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की ओर से 20 नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष बिजली शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलेगी।

Nov 12, 2026 - 11:01

शिविर में उपभोक्ता अपने बिजली बिल से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा गलत बिजली बिल में सुधार, बकाया बिल भुगतान, नया बिजली कनेक्शन लेने और खराब मीटर बदलवाने जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

जेबीवीएनएल की इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और उनकी शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना है। शिविर में संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

बिजली उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायतों का समाधान करा सकते हैं। इससे बिजली सेवाओं को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0