अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सील आवास पहुंचकर प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष ने दिया साथ; CM से करेंगे मुलाकात
झारखंड की राजनीति में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का सील आवास इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। रांची के धुर्वा स्थित सेक्टर-3 के F/44 आवास के बाहर अब कांग्रेस ने उनके समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। अंबा प्रसाद के समर्थन में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पार्टी की वरिष्ठ नेता रमा खलखो उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने सड़क पर ही लिट्टी-चोखा बनाकर कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया।

मौके पर प्रदेश प्रभारी के. राजू ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ अंबा प्रसाद के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अंबा प्रसाद के साथ जो कुछ हुआ, वह उचित नहीं है। दीपावली जैसे त्योहार के दिन एक पूर्व विधायक के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई अन्य लोगों और विपक्षी नेताओं के साथ भी हो रही है। ऐसे में केवल एक व्यक्ति को निशाना बनाना सही नहीं है।
के. राजू ने सवाल उठाया कि आखिर अंबा प्रसाद को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को सरकार के सामने उठाएगी। इसके लिए वे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देंगे और पार्टी का पक्ष रखेंगे।
वहीं, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कांग्रेस नेताओं के उनके आवास पहुंचने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि मां समान रमा खलखो उनसे मिलने पहुंचीं। उनके साथ प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समर्थन से उन्हें काफी बल मिला है।
फिलहाल अंबा प्रसाद के आवास को लेकर झारखंड की सियासत गर्म है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खुलकर समर्थन में आने और मुख्यमंत्री से मुलाकात के ऐलान के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से और तूल पकड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0