सोनिया गांधी की किताब से प्रभावित हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, बोलीं- हर महिला को पढ़नी चाहिए यह किताब
रांची: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब को लेकर झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी अपनी दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने सोनिया गांधी की यह किताब खरीदी है और उनकी जमकर प्रशंसा की है। मंत्री ने सोनिया गांधी को अपना आदर्श और प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके जीवन का संघर्ष और जिम्मेदारियों को निभाने का तरीका उन्हें हमेशा प्रेरित करता रहा है।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वह बचपन से ही सोनिया गांधी की प्रशंसक रही हैं। परिस्थितियों के कारण सोनिया गांधी का राजनीति में आना और इसके बाद बड़ी जिम्मेदारियों को संभालना उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जब जीवन में कोई जिम्मेदारी आपके कंधों पर आती है, तो उससे पीछे हटने के बजाय उसे स्वीकार करना चाहिए और पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
महिलाओं के संघर्ष और अनुभवों की कहानी है किताब
मंत्री ने इस किताब को केवल राजनीतिक नजरिये से नहीं देखने की अपील की। उनके मुताबिक, इसमें सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत अनुभवों, संघर्षों और जीवन की चुनौतियों की भी झलक मिलती है।
शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यह किताब किसी राजनीतिक पक्ष या विपक्ष की कहानी नहीं है, बल्कि हर उस महिला के अनुभवों से जुड़ी है, जो पारिवारिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच अपनी जिम्मेदारियां निभाती है।
हर महिला को पढ़नी चाहिए सोनिया गांधी की किताब
कृषि मंत्री ने खासकर महिलाओं से इस किताब को पढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सोनिया गांधी के जीवन और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिम्मेदारियों को स्वीकार कर मुश्किल परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का संदेश इस किताब से मिलता है।
मंत्री के इस बयान के बाद सोनिया गांधी की किताब को लेकर झारखंड में भी चर्चा शुरू हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0