बिहार में 10 IAS अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा, 9 जिलों के DM को छठ से पहले मिली बड़ी सौगात

पटना: बिहार सरकार ने छठ महापर्व से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के 10 IAS अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। इस फैसले से शिवहर, सारण, बक्सर समेत 9 जिलों में तैनात जिलाधिकारियों (DM) को भी लाभ मिला है। सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक अधिकारियों के लिए छठ से पहले बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है।

Nov 13, 2026 - 12:22

प्रमोशन मिलने से संबंधित अधिकारियों के पद और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। जिला प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन अधिकारियों के लिए यह फैसला उनके सेवा करियर में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

सभी 10 अधिकारी 2018 बैच के IAS हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 12 नवंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन्हें 1 जनवरी 2027 से अपर सचिव स्तर (वेतनमान लेवल-12) में पदोन्नति दी जाएगी। 

प्रमोशन पाने वाले 10 IAS अधिकारियों की पूरी सूची

  1. प्रतिभा रानी – डीएम, शिवहर

  2. आशुतोष द्विवेदी – डीएम, कटिहार

  3. वैभव श्रीवास्तव – डीएम, सारण (छपरा)

  4. विनोद दूहन – डीएम, अररिया

  5. अभिषेक रंजन – डीएम, मधेपुरा

  6. शेखर आनंद – डीएम, शेखपुरा

  7. अमृता बैंस – डीएम, अरवल

  8. साहिला – डीएम, बक्सर

  9. निखिल धनराज निप्पणीकर – डीएम, मुंगेर

  10. नितिन कुमार सिंह – निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बिहार।

प्रशिक्षण पूरा करने की भी रखी गई शर्त

जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों ने अभी अनिवार्य मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण (फेज-3) पूरा नहीं किया है। इसलिए प्रमोशन के साथ यह शर्त भी रखी गई है कि अगले प्रशिक्षण सत्र में स्थान और अनुमति मिलने पर उन्हें यह प्रशिक्षण पूरा करना होगा।

वहीं, अधिसूचना की प्रभावी तिथि पर विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत अधिकारी अपर सचिव के रूप में पदनामित होंगे।

प्रशासनिक सेवा में बढ़ेगा अधिकारियों का कद

बिहार सरकार के इस फैसले से नौ जिलों के प्रशासनिक नेतृत्व से जुड़े अधिकारियों और शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को लाभ मिलेगा। प्रमोशन से अधिकारियों के सेवा स्तर और वेतनमान में बढ़ोतरी होगी। छठ महापर्व से ठीक पहले आए इस फैसले को राज्य सरकार की ओर से अधिकारियों के लिए विशेष सौगात के तौर पर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0