रबी सीजन 2026-27 के लिए खाद पर सब्सिडी दरें जारी, DAP पर ₹4,730 प्रति मीट्रिक टन और NPK समेत कई उर्वरकों पर मिलेगी राहत

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (P&K) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) की दरें जारी कर दी हैं। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, नई सब्सिडी दरें 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी। इस फैसले से किसानों को रबी फसलों की खेती के दौरान इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उर्वरकों पर सरकारी सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

Nov 13, 2026 - 15:48

सरकार की ओर से जारी आदेश में नाइट्रोजन (N), फॉस्फेट (P), पोटाश (K) और सल्फर (S) के आधार पर सब्सिडी निर्धारित की गई है। इसके साथ ही अलग-अलग ग्रेड के DAP, MOP, SSP, NPS और NPK उर्वरकों के लिए भी प्रति मीट्रिक टन सब्सिडी की दरें तय की गई हैं।

चार पोषक तत्वों पर सब्सिडी की दरें

रबी सीजन 2026-27 के लिए प्रति किलोग्राम पोषक तत्व के आधार पर सब्सिडी की दरें इस प्रकार निर्धारित की गई हैं:

  • नाइट्रोजन (N): ₹94.21 प्रति किलोग्राम

  • फॉस्फेट (P): ₹66.11 प्रति किलोग्राम

  • पोटाश (K): ₹2.38 प्रति किलोग्राम

  • सल्फर (S): ₹10.42 प्रति किलोग्राम

इन दरों के आधार पर P&K श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उर्वरकों की उत्पादवार सब्सिडी तय की गई है।

DAP और NPK समेत इन खादों पर तय हुई सब्सिडी

सरकार द्वारा जारी आदेश में दिखाई गई प्रमुख उर्वरक किस्मों की सब्सिडी दरें प्रति मीट्रिक टन (₹/MT) इस प्रकार हैं:

उर्वरक का नाम सब्सिडी दर
DAP 18-46-0-0 ₹47,370
MOP 0-0-60-0 ₹1,428
SSP 0-16-0-11 ₹11,724
NPS 20-20-0-13 ₹33,419
NPK 10-26-26-0 ₹27,229
NP 20-20-0-0 ₹32,065
NPK 15-15-15 ₹24,406
NP 24-24-0-0 ₹38,478
AS 20-0-0-23 ₹17,220
NP 28-28-0-0 ₹44,891

आदेश में NPK और NPS के कई अन्य ग्रेड की सब्सिडी दरें भी निर्धारित की गई हैं।

31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी नई दरें

उर्वरक विभाग के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, ये सब्सिडी दरें रबी 2026-27 सीजन के लिए 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी। इसका उद्देश्य किसानों को फॉस्फेटिक और पोटाशिक उर्वरकों की उपलब्धता तथा खेती की लागत के मामले में राहत प्रदान करना है।

गौरतलब है कि NBS योजना के तहत सरकार उर्वरकों में मौजूद पोषक तत्वों के आधार पर सब्सिडी निर्धारित करती है। यह सब्सिडी की दर है, न कि बाजार में खाद की प्रति बोरी बिक्री कीमत।

रबी सीजन में गेहूं, सरसों, चना और अन्य फसलों की खेती के लिए उर्वरकों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में नई सब्सिडी दरें किसानों और उर्वरक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0