छठ महापर्व को लेकर गया जंक्शन पर आरपीएफ का फ्लैग मार्च, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जवानों को किया गया सतर्क
सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह एवं निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, संवेदनशील स्थलों का लिया जायजा
गयाजी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में आरपीएफ और रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवानों एवं अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, ऑटो स्टैंड, यात्री आवागमन वाले स्थानों सहित अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने, असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फ्लैग मार्च के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त रेल यात्रा का भरोसा भी दिलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान गया जंक्शन पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0








