नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ, व्रतियों ने शुरू की सूर्योपासना की कठिन साधना
कद्दू-भात के प्रसाद से घरों में दिखी छठ की रौनक, चार दिवसीय अनुष्ठान को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल
गयाजी। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में शुरू हो गया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्तिमय माहौल बन गया है। सुबह से ही छठव्रतियों ने स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की। परंपरा के अनुसार घरों में पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ कद्दू-भात का प्रसाद तैयार किया गया। छठव्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर अनुष्ठान की शुरुआत की। इस मौके पर छठव्रतियों ने कहा कि छठ महापर्व केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि आस्था, पवित्रता, संयम और परिवार की सुख-समृद्धि का प्रतीक है। भगवान सूर्य और छठी मैया से परिवार की खुशहाली, संतान की लंबी आयु और सुख-शांति की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि इस पर्व में स्वच्छता और नियमों का विशेष महत्व है। नहाय-खाय के बाद शनिवार को खरना, रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ महापर्व का समापन होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0








