छपरा में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ, 18 खेलों में 1500 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

छपरा: खेल भवन में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का औपचारिक शुभारंभ जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है।

Sep 28, 2026 - 14:02
छपरा में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ, 18 खेलों में 1500 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

छपरा:- खेल भवन में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का औपचारिक शुभारंभ जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इससे पहले राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन किया गया। जिला खेल पदाधिकारी ने जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार का स्वागत करते हुए पौधा देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि ज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि मैदान से भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, एक-दूसरे का सहयोग और टीम स्पिरिट जीवन में सफलता की राह दिखाते हैं।

इसके बाद नारियल फोड़कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और शुभकामनाएं दीं। टॉस के बाद कबड्डी मुकाबलों की औपचारिक शुरुआत हुई।

18 खेल विधाओं में मुकाबले

जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 18 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों और विद्यालयों से चयनित 1500 से अधिक विद्यार्थी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया है। खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता को लेकर विभिन्न खेल मैदानों, तकनीकी व्यवस्थाओं और अन्य जरूरी तैयारियों को सुनिश्चित किया गया है। चार दिनों तक जिले के अलग-अलग निर्धारित स्थलों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

प्रमंडल स्तर पर मिलेगा मौका

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को आगे प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0