हरीश द्विवेदी से मिले डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

हरीश द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Sep 28, 2026 - 18:44
हरीश द्विवेदी से मिले डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

गयाजी। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी के रूप में हरीश द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने हरीश द्विवेदी को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बिहार प्रदेश भाजपा संगठन के प्रभारी बनने के बाद हरीश द्विवेदी से पहली बार मिलने और उनका स्वागत करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि द्विवेदी का सांगठनिक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति सहज व्यवहार और संगठन के प्रति समर्पण बिहार में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था के बल पर निरंतर आगे बढ़ रही है। हरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में बिहार में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिलेगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा का मूल आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। हरीश द्विवेदी के अनुभव और मार्गदर्शन से बिहार भाजपा को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर और अजय नारायण सिंह ने भी हरीश द्विवेदी को बिहार प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0