बख्तियारपुर में नकली पनीर बनाने के खेल का भंडाफोड़, छापेमारी में पनीर, घी और दूध समेत भारी मात्रा में मिलावटी सामान जब्त
बाढ़: बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार के खिलाफ खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंटू कुमार नामक व्यक्ति की दुकान पर छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में कथित मिलावटी पनीर, क्रीम, दूध और घी बरामद किया गया। छापेमारी में बख्तियारपुर थाना की पुलिस भी शामिल रही। जब्त खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग, पटना को सूचना मिली थी कि बख्तियारपुर में मंटू कुमार की दुकान पर मिलावटी और नकली पनीर तैयार किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से दुकान पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान दुकान से पनीर, क्रीम, दूध और घी समेत बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद की गई।
पनीर में भारी मिलावट, खाने योग्य नहीं
मौके पर मौजूद खाद्य संरक्षण अधिकारी मुकेश कश्यप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पनीर में भारी मात्रा में मिलावट पाई गई है। यह पनीर खाने योग्य नहीं था। लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए बरामद मिलावटी खाद्य सामग्री को जब्त कर नष्ट कर दिया गया। साथ ही पनीर का विधिवत कानूनी नमूना लिया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
जांच रिपोर्ट आने तक निर्माण पर रोक
खाद्य संरक्षण अधिकारी ने बताया कि बख्तियारपुर थाना को निर्देश दिया गया है कि जब तक पनीर के नमूने की जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक संबंधित दुकानदार को किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं करने दिया जाए। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य पदार्थों में मिलावट से लोगों की सेहत पर खतरा
दूध, पनीर और घी रोजमर्रा के खानपान का अहम हिस्सा हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों में मिलावट लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। बख्तियारपुर में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल विभाग की ओर से नमूने की जांच कराई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0