IPL से धोनी का संन्यास! 2027 से CSK में संभालेंगे मेंटर की जिम्मेदारी, फ्रेंचाइजी ने जताया आभार
MS Dhoni Retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपने खिलाड़ी के रूप में सफर को विराम देने का फैसला किया है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ उनका जुड़ाव जारी रहेगा। आईपीएल 2027 से धोनी टीम मेंटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने धोनी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा फ्रेंचाइजी की पहचान का अहम हिस्सा रहेंगे।

धोनी के योगदान को CSK ने किया याद
चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा कि 2008 में धोनी को टीम से जोड़ने का फैसला उनके सबसे अच्छे फैसलों में से एक था। वहीं, रूपा गुरुनाथ ने धोनी को फ्रेंचाइजी की मजबूत नींव बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेंटर के रूप में धोनी युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने केवल टीम को ट्रॉफियां ही नहीं दिलाईं, बल्कि चेन्नई को अपना घर बनाया और शहर के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
धोनी की कप्तानी में CSK ने जीते 5 IPL खिताब
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा टीम ने दो चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी भी जीतीं। धोनी ने CSK के लिए 272 मैचों में 5,314 रन बनाए हैं।
आईपीएल में धोनी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने कुल 278 मैचों में 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन रहा। उन्होंने आईपीएल में 264 छक्के भी लगाए।
चोट के कारण पिछले सीजन नहीं खेले थे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स पिछले सीजन भी धोनी के बिना मैदान पर उतरी थी। चोट के कारण वह एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी।
धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। हालांकि, उस मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। अब आईपीएल 2027 से वह खिलाड़ी के बजाय मेंटर के रूप में CSK के साथ नई पारी शुरू करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0