कैबिनेट बैठक के बाद वैशाली पहुंचेंगे CM सम्राट चौधरी, PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे मुख्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री वैशाली पहुंचकर कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे लोक सेवक आवास से मुख्य सचिवालय के लिए रवाना होंगे। 12:30 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद दोपहर एक बजे शास्त्री नगर स्थित राजभवन निवास पहुंचेंगे।
कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे वैशाली के लिए रवाना होंगे। करीब 2:30 बजे कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहुंचकर निर्माण कार्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री पिलर संख्या 23 और 24 के बीच बनाए गए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। यहां करीब 2:40 बजे पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे जनदाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र के जाफरपट्टी पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री के प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेंगे।
दोपहर 3:10 बजे निर्धारित समीक्षा स्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे।
श्राद्ध कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
वैशाली में निरीक्षण और समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे राजापाकर के बनघारा पहुंचेंगे। यहां जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य संतोष कुमार कुशवाहा के आवास पर उनके दिवंगत पिता नंदकिशोर सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 3:50 बजे पटना के लिए रवाना होंगे। वहीं, शाम 5 बजे अशोक पेपर मिल, दरभंगा को लेकर विचार-विमर्श का कार्यक्रम भी निर्धारित है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार कार्यक्रम की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0