प्रधानमंत्री के हाजीपुर दौरे की तैयारी तेज, चिराग पासवान ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
हाजीपुर: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर हाजीपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच निर्माण, पंडाल, पार्किंग और आम लोगों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
चिराग पासवान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां निर्धारित समय के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े सभी जरूरी इंतजामों पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
फिलहाल हाजीपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0