सोनिया गांधी की किताब 'Belonging' पर रांची में विशेष आयोजन, पुस्तक पाठ कार्यक्रम में जुटे साहित्य प्रेमी
रांची: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक 'Belonging – A Journey of Love' को लेकर रांची में विशेष पुस्तक पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची प्रेस क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी के जीवन, उनके संघर्ष, त्याग और राजनीतिक सफर से जुड़े कई अनछुए पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं, साहित्य प्रेमियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।

ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश रहे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन भारतीय लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पुस्तक के माध्यम से उनके जीवन के उन पहलुओं को जानने का अवसर मिलता है, जिनसे आम लोग कम परिचित हैं।
त्याग, संघर्ष और प्रेम की कहानी है 'Belonging'
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि 'Belonging' केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि सोनिया गांधी के त्याग, संघर्ष और प्रेम की कहानी को सामने लाने का माध्यम है। इसमें देश की राजनीतिक और सामाजिक यात्रा से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं को भी समझने का अवसर मिलता है।
वहीं, लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि इस तरह के पुस्तक पाठ कार्यक्रम समाज में पढ़ने-लिखने की संस्कृति और साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वक्ताओं ने पुस्तक के अंशों का किया पाठ
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रीमा खलखो, डॉ. सिद्धार्थ, उत्कर्ष मिश्रा, प्रिया थॉमस और एलेन एंड्रू ने पुस्तक के विभिन्न अंशों का पाठ किया। इसके जरिए उपस्थित लोगों को पुस्तक की विषयवस्तु और सोनिया गांधी के जीवन से जुड़े विभिन्न अनुभवों से रूबरू होने का मौका मिला।
इस अवसर पर शशि भूषण राय, गजेंद्र सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, जया जायसवाल, राजू राम, प्रभात अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से साहित्य, विचार और राजनीतिक जीवन के अनुभवों को एक मंच पर साझा किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0