IITF-2026: झारखंड की माटी कला ने जीता पर्यटकों का दिल, लाइव डेमो बना आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली/रांची: 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2026) में झारखंड की पारंपरिक माटी कला और टेराकोटा शिल्प लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। फोकस स्टेट के रूप में शामिल झारखंड अपने पवेलियन के जरिए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक हस्तशिल्प को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित कर रहा है। खास बात यह है कि यहां कारीगरों द्वारा मिट्टी से उत्पाद तैयार करने का लाइव डेमो देखने के लिए देशभर से पहुंचे पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।

Nov 16, 2026 - 17:58

झारखंड पवेलियन में कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मिट्टी से कई तरह के उपयोगी और सजावटी उत्पाद तैयार कर रहे हैं। इनमें ट्रे, सुराही, कप, गिलास, थाली और केतली जैसे उत्पाद शामिल हैं। पर्यटक न केवल इन उत्पादों को बनते हुए देख रहे हैं, बल्कि खुद भी मिट्टी के बर्तन और अन्य सामान बनाने का अनुभव ले रहे हैं।

मेले में आने वाले लोगों के लिए हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे स्थानीय कारीगरों को अपने हुनर और उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। साथ ही, उन्हें नए बाजार और संभावित खरीदारों से जुड़ने का मौका भी मिल रहा है।

राज्य सरकार पारंपरिक माटी कला को संरक्षित करने और इससे जुड़े कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दे रही है। माटी कला बोर्ड की परिकल्पना के तहत कुम्हारों और माटी शिल्पकारों को पहचान दिलाने, कौशल विकास, आधुनिक डिजाइन और बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है।

IITF-2026 में झारखंड की भागीदारी राज्य की पारंपरिक कला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में अहम साबित हो रही है। लाइव डेमो और हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम से झारखंड के कारीगर अपनी कला, संस्कृति और हुनर को देशभर के लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0