लोदीपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, पुनपुन नदी में उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

प्रियंका एवं श्रीजा रागिनी ने पूरे विधि-विधान से किया छठ व्रत, परिवार और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

Nov 16, 2026 - 19:57
लोदीपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, पुनपुन नदी में उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

लोदीपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा ग्राम लोदीपुर, पोस्ट तैयप, औरंगाबाद में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रियंका जी, पति अभिषेक कुमार एवं श्रीजा रागिनी जी, पति ज्ञानेंद्र कुमार ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से चार दिवसीय छठ महापर्व का अनुष्ठान किया। सोमवार की सुबह पुनपुन नदी के तट पर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन हुआ। छठ पूजा को लेकर परिवार के सदस्यों एवं गांव के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने आपसी समन्वय और सहयोग के साथ पूजा-पाठ में भाग लिया। सुबह पुनपुन नदी के तट पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर छठ व्रतियों ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह पर्व हमें स्वच्छता, पवित्रता, अनुशासन, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। साथ ही परिवार और समाज के लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। छठी मइया और भगवान सूर्य की आराधना से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस पावन अवसर पर बृजेश, गौरव, सचित नंद, कविता, समीर, अर्पिता, श्रीयांश, अपूर्व, बलबीर, धर्मवीर, गिरिजानंद, रवि, मिथिलेश, पप्पू एवं प्रकाश जी सहित परिवार के अन्य सदस्य और गांव के लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ महापर्व में अपनी सहभागिता निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0