बोलेरो हादसे में एसएसबी जवानों ने दिखाई तत्परता, पानी में फंसे दो युवकों को सुरक्षित बचाया
आधी रात गश्त के दौरान फेंसिंग से टकराकर पानी में फंस गया था वाहन, आरक्षी पाटिल प्रशांत और नारायण मिश्रा ने चलाया रेस्क्यू अभियान
भिनगा। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा के जवानों ने कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में फंसे दो स्थानीय युवकों की जान बचाई। 16 नवंबर 2026 को रात्रि लगभग 12:45 बजे आरपी-द्वितीय एवं आरपी-तृतीय के मध्य एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर फेंसिंग से टकरा गया और पानी में फंस गया। वाहन में सवार सुशील कुमार (26 वर्ष) एवं पिंटू (24 वर्ष), निवासी जनपद श्रावस्ती, दुर्घटना के बाद वाहन में फंस गए। इसी दौरान गश्त पर तैनात आरक्षी पाटिल प्रशांत एवं आरक्षी नारायण मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बचाव अभियान चलाया और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि इस घटना में दोनों युवकों को कोई चोट नहीं आई। एसएसबी जवानों की इस साहसिक एवं सराहनीय मानवीय पहल की स्थानीय नागरिकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। जवानों ने एक बार फिर साबित किया कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता भी उनके कर्तव्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0








