मल्लाह टोली छठ घाट पर स्प्रिंग से संचालित भगवान भास्कर की भव्य प्रतिमा स्थापित, भाजपा नेता मनोज कुमार ने किया उद्घाटन

मछुआरों का जाल, खोचड़ी और मछली के साथ दर्शाई गई स्थानीय परंपरा, प्रतिमा देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Nov 16, 2026 - 10:56
मल्लाह टोली छठ घाट पर स्प्रिंग से संचालित भगवान भास्कर की भव्य प्रतिमा स्थापित, भाजपा नेता मनोज कुमार ने किया उद्घाटन

मानपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर मानपुर मल्लाह टोली स्थित फल्गु नदी छठ घाट पर भगवान भास्कर की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार को वार्ड संख्या 51 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता मनोज कुमार ने फीता काटकर विधिवत रूप से प्रतिमा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय लोगों ने मनोज कुमार को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छठ घाट का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पर्व में स्वच्छता, पवित्रता और आपसी भाईचारे का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि मल्लाह टोली छठ घाट पर स्थानीय समाज की परंपरा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए भगवान सूर्य की आकर्षक प्रतिमा स्थापित करना सराहनीय पहल है। इस वर्ष घाट पर स्प्रिंग से संचालित होने वाली भगवान सूर्य की विशेष प्रतिमा स्थापित की गई है। इसकी खासियत यह है कि भगवान भास्कर के साथ मछुआरों का जाल, खोचड़ी और मछली को भी दर्शाया गया है। यह झांकी मछुआरा समाज की परंपरा और स्थानीय परिवेश की अनूठी झलक प्रस्तुत कर रही है। छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतिमा के उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। आसपास के मोहल्लों से भी बड़ी संख्या में लोग प्रतिमा का दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0