मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जन्मदिन पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने दी बधाई, बिहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना, बोले- उनके कुशल नेतृत्व में विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
गयाजी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि सम्राट चौधरी एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता हैं। उनके कुशल नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और विकास के प्रति समर्पण से बिहार निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। बिहार की जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता प्रदेश को विकसित एवं समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डॉ. मिश्रा ने भगवान श्रीहरि विष्णु के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार ऊर्जा प्रदान करने की कामना की, ताकि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बिहार की जनता की सेवा करते रहें। उन्होंने मुख्यमंत्री के सफल, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0








