छठ घाट पर मातम: पोखरे में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सीवान: बिहार के सीवान जिले में छठ महापर्व के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दरौली थाना क्षेत्र के बलिपुनक गांव में छठ घाट पर अर्घ्य देने के दौरान पोखरे में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरेराम पंडित के पुत्र राज पंडित के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे राज अपने दो साथियों के साथ गांव के पोखरे में तैर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पोखरे से बाहर निकाला और तुरंत मैरवा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। छठ महापर्व के उल्लास के बीच हुई इस घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। वहीं, ग्रामीणों ने घाट पर पर्याप्त प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि छठ घाट पर पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते तो शायद इस हादसे को रोका जा सकता था।
घटना की सूचना मिलने के बाद दरौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
छठ जैसे आस्था के महापर्व के दौरान हुए इस हादसे ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0