एसएसबी ने जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच बांटे कंबल और मच्छरदानी, युवाओं को खेल सामग्री भी दी
नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मंगलवार को 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), गया जी की ए-समवाय भलुआही की ओर से औरंगाबाद जिले के झरना एवं महुलान गांव में जरूरतमंद, गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
गयाजी। नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मंगलवार को 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), गया जी की ए-समवाय भलुआही की ओर से औरंगाबाद जिले के झरना एवं महुलान गांव में जरूरतमंद, गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट श्री असीम उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट श्री गुलशन कुमार थापा ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को 21 कंबल, 14 मच्छरदानियां, दो फुटबॉल, दो वॉलीबॉल एवं दो वॉलीबॉल नेट वितरित किए गए। सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अपने कार्यक्षेत्र में स्थानीय नागरिकों के कल्याण एवं सहायता के लिए समय-समय पर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसके तहत युवाओं एवं बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण, जरूरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्रियों का वितरण, मानव चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर सहित कई कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जाती हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सहयोग करना है। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट श्री गुलशन कुमार थापा, ग्राम पंचायत दुलारे के मुखिया श्री वीरेंद्र कुमार यादव, एसएसबी के बलकार्मिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0








