झारखंड स्थापना पखवाड़ा की तैयारियों की समीक्षा, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

रांची: झारखंड स्थापना पखवाड़ा के तहत रांची जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

Nov 17, 2026 - 20:51

बैठक में उप विकास आयुक्त संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि और समय पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों की तैयारी पूरी करें, ताकि आयोजन व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इसके अलावा योजनाओं की नियमित समीक्षा करने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

वीबी-जी राम जी योजना पर भी जोर

बैठक में वीबी-जी राम जी योजना के तहत मानव दिवस सृजन (मैनडेज क्रिएशन) और योजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने और विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0