26 नवंबर को रांची में कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, अंबेडकर प्रतिमा से बिरसा मुंडा प्रतिमा तक होगा आयोजन

रांची: संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मार्च की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

Nov 17, 2026 - 16:10

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि संविधान रक्षा मार्च डोरंडा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक निकाला जाएगा। इस मार्च में सामाजिक संगठनों से जुड़े हजारों लोग शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पिछली बार रथयात्रा में झारखंड के नौ रत्नों की तस्वीरें लगाई गई थीं। साथ ही प्रदर्शनी के माध्यम से उनके जीवन और योगदान को प्रदर्शित किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0