PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर वैशाली में हलचल तेज, 21 नवंबर को दो बड़ी परियोजनाओं की देंगे सौगात
हाजीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले के जाफरपट्टी गांव के पास आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे इलेक्ट्रॉनिक पार्क का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही बिदुपुर-कच्चीदरगाह सिक्स लेन नीतीश सेतु का उद्घाटन कर इसे आम जनता को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात काम में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन से जुड़ी दूसरी तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आसपास के गांवों और इलाकों के लोग उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों में प्रधानमंत्री को करीब से देखने और उनका संबोधन सुनने को लेकर उत्सुकता है।
इस दौरे के दौरान इलेक्ट्रॉनिक पार्क का शिलान्यास बिहार में औद्योगिक और तकनीकी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, बिदुपुर-कच्चीदरगाह सिक्स लेन नीतीश सेतु के उद्घाटन से क्षेत्र में आवागमन और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। 21 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम पर पूरे वैशाली जिले की नजरें टिकी हुई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0