उगते सूर्य को नमन कर CM ने दी छठ की शुभकामनाएं, बिहार की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
बिहार के मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ छठी मईया की आराधना और लोक आस्था के इस महापर्व के महत्व को याद किया। मुख्यमंत्री ने बिहार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन किया। इस दौरान बिहार के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। व्रतियों ने परिवार की सुख-शांति, संतान की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए भगवान सूर्य तथा छठी मईया से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के जरिए छठव्रतियों और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की कामना की। उन्होंने इस पावन पर्व को आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।
छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान और लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। देश-विदेश में रहने वाले बिहार के लोग भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0