जल्द होगा रिम्स-2 का शिलान्यास, विश्व बैंक से 12 हजार करोड़ का कर्ज लेकर बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल
रांची: झारखंड में रिम्स-2 के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि रिम्स-2 का शिलान्यास बहुत जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक के सहयोग से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया है। सरकार का दावा है कि रिम्स-2 एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल होगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स-2 के निर्माण के पीछे सरकार का विजन भी बताया। उन्होंने कहा कि रिम्स पहले से संचालित है, लेकिन वहां जगह की कमी और फैकल्टी से जुड़ी कई समस्याएं हैं। हर दिन नई-नई खामियां सामने आती रहती हैं। इन समस्याओं को देखते हुए सरकार ने एक और बड़े चिकित्सा संस्थान की स्थापना का निर्णय लिया है।
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, जिसके कारण विश्व बैंक से 12 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिम्स-2 के निर्माण का फैसला राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिम्स-2 का शिलान्यास जल्द होगा। उन्होंने परियोजना पर सवाल उठाने और खामियां निकालने वालों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आलोचना करने वाले अपना काम करते रहें, सरकार अस्पताल के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0