Ranchi Smart City: 469 करोड़ से बदलेगी रांची की तस्वीर, 656 एकड़ में विकसित हो रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप
रांची/नई दिल्ली: राजधानी रांची को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में झारखंड सरकार तेजी से काम कर रही है। रांची स्मार्ट सिटी का मॉडल इन दिनों नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां प्रदर्शित मॉडल को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं और आधुनिक शहरी विकास की योजनाओं में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
रांची/नई दिल्ली: राजधानी रांची को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में झारखंड सरकार तेजी से काम कर रही है। रांची स्मार्ट सिटी का मॉडल इन दिनों नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां प्रदर्शित मॉडल को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं और आधुनिक शहरी विकास की योजनाओं में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
रांची स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 656.3 एकड़ क्षेत्र में ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित की जा रही है। इसके इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर करीब 469.96 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस परियोजना में आधुनिक सड़क नेटवर्क, 24 घंटे बिजली और जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज और भूमिगत यूटिलिटी नेटवर्क जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
146 करोड़ से हाईटेक होगा शहर का कंट्रोल सिस्टम
स्मार्ट सिटी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 146.2 करोड़ रुपये की लागत से कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर (C4) विकसित किया गया है। इसके माध्यम से सीसीटीवी सर्विलांस, ट्रैफिक मॉनिटरिंग, ई-चालान और स्मार्ट सुरक्षा प्रणालियों का संचालन किया जा रहा है।
शहर का 37 प्रतिशत हिस्सा होगा ग्रीन और ओपन स्पेस
रांची स्मार्ट सिटी की योजना में पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। शहर के कुल क्षेत्रफल का 37 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन एवं ओपन स्पेस के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 72 भूखंडों की ई-नीलामी के माध्यम से आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत निवेश को बढ़ावा देने की योजना है।
वहीं, 16 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और उपचारित पानी के दोबारा इस्तेमाल की व्यवस्था भी परियोजना का हिस्सा है। इससे जल संरक्षण और सतत शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
रांची को नॉलेज हब बनाने का लक्ष्य
झारखंड सरकार रांची को शिक्षा, कौशल विकास और ज्ञान आधारित उद्योगों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है। सरकार का लक्ष्य अगले 5 से 10 वर्षों में रांची को पूर्वी भारत के अग्रणी शैक्षणिक और कौशल विकास केंद्रों में शामिल करना है।
इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा करने के साथ शिक्षा और नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में होने वाले पलायन को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
IITF-2026 में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी मॉडल के जरिए झारखंड सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी नवाचार, हरित विकास और निवेश की अपनी भावी योजनाओं को देशभर के सामने रख रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




