झारखंड स्थापना पखवाड़ा: लोहरदगा में 1667 परिवारों के गृह प्रवेश का लक्ष्य, गढ़वा में सड़क योजनाओं का शिलान्यास
रांची: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में विकास और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में लोहरदगा, गढ़वा और जामताड़ा में आवास, सड़क निर्माण, स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
रांची: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में विकास और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में लोहरदगा, गढ़वा और जामताड़ा में आवास, सड़क निर्माण, स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
लोहरदगा जिले में गृह प्रवेश सप्ताह के तहत कुल 1667 आवासों में गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1005, अबुआ आवास योजना के 660, पीएम-जनमन के 10 और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के दो आवास शामिल हैं। इन योजनाओं के तहत लाभुक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
वहीं, गढ़वा जिले के नगर उंटारी और रमना प्रखंड में अबुआ आवास योजना के आठ लाभुक परिवारों का गृह प्रवेश कराया गया। इस मौके पर फलदार पौधारोपण के साथ स्वच्छता और नशामुक्ति अभियान भी चलाया गया। इसके अलावा वीबी-जी राम जी योजना के तहत दो सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इधर, जामताड़ा जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और विकास में भागीदारी की शपथ ली। वहीं, विभिन्न पंचायतों में 'स्वच्छ ग्राम' अभियान के तहत छठ घाटों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।
गौरतलब है कि झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत 28 नवंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के साथ स्वच्छता, जनभागीदारी और सतत विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0










