दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर रांची में राष्ट्रीय सम्मेलन, 13 राज्यों के 80 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल
रांची: दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और बेहतर देखभाल को लेकर रांची में 18 और 19 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कीस्टोन ह्यूमन सर्विसेज इंडिया एसोसिएशन (KHSIA) की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय लर्निंग इवेंट में 13 राज्यों के 80 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में बाल संरक्षण व्यवस्था के तहत दिव्यांग बच्चों को समान अधिकार और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही किशोर न्याय अधिनियम, 2015 और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के बीच कानूनी विसंगतियों को दूर करने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
बाल गृहों में रहने वाले बच्चों की समस्याओं पर होगी चर्चा
इस आयोजन में बाल गृहों में रह रहे दिव्यांग बच्चों को होने वाली परेशानियों और उनकी जरूरतों पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही संस्थागत देखभाल से बच्चों को मुक्त कराने और उन्हें उनके परिवारों से दोबारा जोड़ने के उपायों पर मंथन किया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से बाल संरक्षण व्यवस्था को अधिक समावेशी बनाने और दिव्यांग बच्चों के लिए बेहतर देखभाल एवं पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0