निशा भगत के परिवार से मिले जयराम महतो, बोले- न्याय मिलने तक परिवार के साथ खड़ा हूं

गुमला: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो मंगलवार को गुमला पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आदिवासी नेत्री निशा भगत के परिजनों से मुलाकात की। उनके पैतृक आवास पहुंचकर जयराम महतो ने शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। इस दौरान पार्टी के कई सहयोगी भी उनके साथ मौजूद रहे।

Nov 17, 2026 - 17:21

विधायक ने निशा भगत के पिता हदू भगत और माता देविका भगत से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने शोकाकुल परिवार को हिम्मत रखने की बात कही और भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में वह उनके साथ खड़े हैं।

CBI जांच से सच्चाई सामने आने की जताई उम्मीद

मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम महतो ने निशा भगत की घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच चल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद भी जताई।

जयराम महतो का यह दौरा दिवंगत निशा भगत के परिवार के प्रति संवेदना और समर्थन जताने के रूप में देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0