तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिहार में विकास नहीं, ट्रांसफर-पोस्टिंग का कारोबार चल रहा

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राघोपुर दियारा पुल निर्माण के मुद्दे पर तेजस्वी ने कहा कि पुल का पूरा इतिहास सार्वजनिक है। इसका निर्माण महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। उन्होंने दावा किया कि पुल का शिलान्यास लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और उनके साथ मिलकर किया गया था।

Nov 17, 2026 - 15:42

तेजस्वी ने कहा कि पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी अक्षयवट राय के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी उन्होंने दिया था, जिस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहमति जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुल का निर्माण बिहार सरकार ने अपने खर्च पर शुरू कराया था और केंद्र सरकार से एक भी रुपया नहीं मिला। अब काम किसी और का और नाम किसी और का करने की राजनीति हो रही है।

तेजस्वी यादव ने जीवित व्यक्तियों के नाम पर मूर्ति अनावरण और नामकरण को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि आज जितने उद्घाटन और फीता काटे जा रहे हैं, उनमें उनका कोई योगदान नहीं है।

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जिनके पास जवाब नहीं होता, वे ऐसी बातें करते हैं। उन्होंने विजय चौधरी को बिहार की प्रति व्यक्ति आय बताने की चुनौती भी दी।

तेजस्वी ने राज्य में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और अपराध बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि सम्राट चौधरी और विजय चौधरी की मिलीभगत से व्यवस्था चल रही है।

ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भी तेजस्वी ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में विकास से ज्यादा तबादलों का कारोबार फल-फूल रहा है। एक ही महीने में अधिकारियों के बार-बार तबादले हो रहे हैं। यहां तक कि चपरासियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग भी की जा रही है। तेजस्वी ने दावा किया कि हर काम का रेट तय है, सरकार का खजाना खाली है और बिहार को कर्जदार बनाया जा रहा है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर भी तेजस्वी ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी पार्टी में ही उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता। तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि ललन सिंह मुंह फुलाए घूमते रहते हैं और उनका चेहरा देखकर ही सब समझ में आ जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0