छठ महापर्व के बाद गया जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़, RPF-GRP ने संभाली कमान
कतारबद्ध तरीके से यात्रियों को ट्रेनों में कराया जा रहा प्रवेश, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारी स्टेशन पर मुस्तैद
गयाजी। छठ महापर्व संपन्न होने के बाद दूसरे प्रदेशों एवं अपने कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ गया रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेल पुलिस (GRP) की ओर से स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह, रेल पुलिस उपाधीक्षक गुलशन कुमार, आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, सीआईबी निरीक्षक चंदन कुमार एवं जीआरपी गया के थानाध्यक्ष शिव कुमार सहित अन्य आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान स्टेशन पर लगातार मुस्तैद हैं। अधिकारियों एवं जवानों द्वारा प्लेटफॉर्म तथा स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से सुरक्षित रूप से ट्रेनों में चढ़ाया जा रहा है। साथ ही, स्टेशन पर आने और यहां से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के यात्रियों के सुरक्षित आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की भगदड़, दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना न हो। आरपीएफ एवं जीआरपी के समन्वित प्रयास से यात्रियों को सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0








