IITF-2026 में छाया झारखंड का ‘नीव हर्बल्स’, ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला राष्ट्रीय मंच
नई दिल्ली/रांची: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन के स्थानीय उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां जमशेदपुर के हुरलुंग की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पादों को खास पहचान मिल रही है। इस दौरान माननीय न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने झारखंड पवेलियन का भ्रमण किया और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।

नीव हर्बल्स की खासियत यह है कि इसके उत्पाद ग्रामीण महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता की कहानी बयां करते हैं। इस ब्रांड के तहत हस्तनिर्मित साबुन, परफ्यूम, मॉइस्चराइजर, लिपस्टिक, रोल-ऑन ऑयल और रूम एवं कार डिफ्यूजर तैयार किए जाते हैं।
इन उत्पादों को बनाने में महुआ, नारियल और पाम ऑयल के साथ चंदन और जैस्मिन जैसे सुगंधित तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, जोजोबा ऑयल रोल-ऑन और कुमकुमादि आधारित मॉइस्चराइजर भी इसकी उत्पाद श्रृंखला में शामिल हैं। लिपस्टिक बनाने में गाय के घी, मधुमक्खी के मोम और प्राकृतिक रंग के लिए अन्नाटो बीजों का उपयोग किया जाता है।
नीव हर्बल्स की को-फाउंडर शिखा जैन ने बताया कि IITF-2026 में ‘सिल्वर हाइट्स रोल-ऑन’ आगंतुकों के बीच विशेष आकर्षण बना हुआ है और इसकी अच्छी मांग देखने को मिल रही है। ब्रांड के सभी उत्पाद 100 से 600 रुपये की किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं।
IITF जैसे राष्ट्रीय मंच पर नीव हर्बल्स की भागीदारी झारखंड की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे महिला सशक्तीकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रचार और आत्मनिर्भर झारखंड की परिकल्पना को भी बढ़ावा मिल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0