झारखंड स्थापना पखवाड़ा: हजारीबाग में गृह प्रवेश, गोड्डा में 655 परिवारों को मिलेगा नया घर
रांची: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में आवास, स्वच्छता और कृषि विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हजारीबाग, गोड्डा और पाकुड़ में सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास और जनकल्याण को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है।
रांची: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में आवास, स्वच्छता और कृषि विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हजारीबाग, गोड्डा और पाकुड़ में सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास और जनकल्याण को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है।
हजारीबाग जिले में ग्रामीण आवास योजना के तहत नवनिर्मित मकानों में लाभुक परिवारों का गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान परिवारों ने विधि-विधान के साथ अपने नए घरों में प्रवेश किया। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना तथा योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना है।
वहीं, गोड्डा जिले में 15 से 21 नवंबर तक गृह प्रवेश सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना, पीएम-जनमन और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के अंतर्गत कुल 655 आवासों में गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 15 से 17 नवंबर के बीच 189 लाभुक परिवार अपने नए घरों में गृह प्रवेश कर चुके हैं।
दूसरी ओर, छठ महापर्व के समापन के बाद नगर परिषद गोड्डा की ओर से विभिन्न छठ घाटों और आसपास के इलाकों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत घाटों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।
इधर, पाकुड़ जिले में कृषि विभाग की ओर से सभी प्रखंडों में खेत बचाओ अभियान चलाया गया। इसके तहत कृषक चौपाल, कृषक पाठशाला और कृषक गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को खेती से जुड़ी जानकारियां दी गईं। साथ ही किसानों को कृषि विकास और बेहतर खेती के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया।
स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए आवास सुविधा, स्वच्छता और कृषि विकास को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0










