झारखंड स्थापना पखवाड़ा: रांची में शिक्षा जागरूकता अभियान, सिमडेगा में 320 परिवारों को मिला पक्का मकान
रांची: झारखंड स्थापना दिवस समारोह पखवाड़ा (15 से 28 नवंबर) के तहत राज्यभर में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में रांची और सिमडेगा जिले में शिक्षा, कृषि, रोजगार और ग्रामीण आवास के क्षेत्र में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
रांची: झारखंड स्थापना दिवस समारोह पखवाड़ा (15 से 28 नवंबर) के तहत राज्यभर में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में रांची और सिमडेगा जिले में शिक्षा, कृषि, रोजगार और ग्रामीण आवास के क्षेत्र में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
रांची जिले में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को झारखंड के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और राज्य आंदोलनकारियों के योगदान की जानकारी दी जा रही है। साथ ही स्वच्छता अपनाने और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प भी दिलाया जा रहा है।
वहीं, कृषि विभाग की ओर से सभी प्रखंडों में ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत किसानों को बीज वितरित करने के साथ कृषि संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुढ़मू प्रखंड की सार्ले पंचायत में दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत 51 किसानों को समेकित कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया।
दूसरी ओर, सिमडेगा जिले में रोजगार और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां सामने आई हैं। विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत 5,606 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जबकि 7,179 मानव दिवस का सृजन हुआ है। जिले की सभी 94 पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित की गई, जिसमें विकास योजनाओं की स्वीकृति के लिए 2,068 आवेदन प्राप्त हुए।
ग्रामीण आवास योजनाओं के तहत सिमडेगा में 320 परिवारों को नए पक्के मकानों में गृह प्रवेश कराया गया। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 74, अबुआ आवास के 241, पीएम-जनमन के दो और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तीन लाभुक शामिल हैं।
स्थापना पखवाड़े के तहत चल रही इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन, कृषि को बढ़ावा देने और आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0










