गिरिडीह में बनेगा झारखंड का भव्य चिड़ियाघर, 150 करोड़ की लागत से 172 एकड़ में होगा निर्माण
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिले में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से भव्य चिड़ियाघर बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। पीरटांड़ प्रखंड के दुर्धनियां, कुम्हारलालो, कटवारा और कर्णपुरा मौजा की लगभग 172 एकड़ वनभूमि पर इस चिड़ियाघर का निर्माण प्रस्तावित है।
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिले में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से भव्य चिड़ियाघर बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। पीरटांड़ प्रखंड के दुर्धनियां, कुम्हारलालो, कटवारा और कर्णपुरा मौजा की लगभग 172 एकड़ वनभूमि पर इस चिड़ियाघर का निर्माण प्रस्तावित है।
बुधवार (18 नवंबर) को उपायुक्त रामनिवास यादव ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रेसवार्ता कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जानकारी दी। इस दौरान डीएफओ मनीष तिवारी, प्रोबेशनल आईएएस यश कुमार और डीपीआरओ अंजना भारती भी मौजूद रहीं।
अधिकारियों के अनुसार, चिड़ियाघर के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार से आवश्यक अनुमति ली जाएगी। केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद अगले छह महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
चिड़ियाघर में दिखेंगे बाघ, तेंदुआ और कई दुर्लभ वन्यजीव
प्रस्तावित चिड़ियाघर में काला भालू, लकड़बग्घा, तेंदुआ, बाघ, चीता और नीलगाय समेत कई प्रजातियों के वन्यजीव रखे जाएंगे। इसके अलावा जलीय जीवों और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के संरक्षण की भी व्यवस्था होगी। इससे लोगों को वन्यजीवों को करीब से देखने और उनके बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
घायल और अनाथ वन्यजीवों के इलाज की भी होगी व्यवस्था
इस परियोजना की खास बात यह है कि यहां सिर्फ वन्यजीवों को रखने की व्यवस्था ही नहीं होगी, बल्कि घायल और अनाथ जानवरों के बचाव एवं इलाज के लिए भी विशेष सुविधा विकसित की जाएगी। इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले वन्यजीवों को फिर से उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।
गिरिडीह में इस चिड़ियाघर के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अब परियोजना के डीपीआर और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




