चतरा NTPC हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख, घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों की मदद के निर्देश

रांची: झारखंड के चतरा स्थित NTPC में हुई दुर्घटना में जनहानि की खबर से राज्य में शोक का माहौल है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना में प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Nov 18, 2026 - 14:49

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि चतरा स्थित NTPC में हुई दुर्घटना में जनहानि की खबर अत्यंत दुखद है। हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में मारांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

NTPC में हुई इस दुर्घटना के बाद प्रशासन की ओर से घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0