अनंत सिंह की बेटी की शादी में दौड़ेगा झारखंड का ‘रांची एक्सप्रेस’, विजेता को मिलेगी थार कार
रांची: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों चर्चा में है। शादी के भव्य आयोजन के बीच उनके पैतृक गांव लदमा में होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी खास आकर्षण बनने जा रही है। इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग हिस्सों से घोड़े अपनी रफ्तार और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। खास बात यह है कि इस मुकाबले में झारखंड का घोड़ा ‘रांची एक्सप्रेस’ भी अपनी चुनौती पेश करेगा।

‘रांची एक्सप्रेस’ नाम का यह घोड़ा करीब 20 दिन पहले ही रांची लाया गया है। सिंधी नस्ल के इस घोड़े को गुजरात के कच्छ से मंगाया गया था। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी चौताला चाल है, जिसमें यह करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। प्रतियोगिता भी इसी निर्धारित चाल में आयोजित की जाएगी। नियमों के मुताबिक, दौड़ के दौरान तीन बार से अधिक चाल बदलने वाले घोड़े को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।
‘रांची एक्सप्रेस’ की कमान संभालने वाले घुड़सवार शेखावत अली के मुताबिक, उन्हें भी इस प्रतियोगिता में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इसके बाद से ही घोड़े को मुकाबले के लिए तैयार किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रतियोगिता में कई बेहतरीन घोड़े हिस्सा लेंगे, लेकिन चौताला चाल में सिंधी नस्ल के घोड़ों की पकड़ मजबूत मानी जाती है। ऐसे में उन्हें ‘रांची एक्सप्रेस’ से काफी उम्मीदें हैं। घोड़े को लगातार अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।
इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता के पुरस्कार भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले घोड़े के मालिक को थार कार दी जाएगी। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाले को मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर आने वाले को स्कूटी पुरस्कार के रूप में मिलेगी। ऐसे में प्रतियोगिता में शामिल होने वाले घोड़ों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0