अंबा प्रसाद को एक और झटका, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया गया; BJP या JLKM में जाने की चर्चा तेज
झारखंड की राजनीति में बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। पहले रांची में उनका सरकारी आवास खाली कराने की कार्रवाई हुई और अब कांग्रेस संगठन में फेरबदल के दौरान उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है। लगातार दो घटनाओं के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
झारखंड की राजनीति में बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। पहले रांची में उनका सरकारी आवास खाली कराने की कार्रवाई हुई और अब कांग्रेस संगठन में फेरबदल के दौरान उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है। लगातार दो घटनाओं के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
कांग्रेस ने 19 नवंबर को संगठनात्मक फेरबदल करते हुए देशभर में 81 राष्ट्रीय सचिवों को नई जिम्मेदारी सौंपी, जबकि 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया। इस सूची में अंबा प्रसाद का नाम भी शामिल है। झारखंड से भूपेंद्र मरावी और अवनीश काजला को नई जिम्मेदारी दी गई है।
सरकारी आवास खाली कराने के बाद पद से भी हटाया गया
कुछ दिनों पहले रांची के एचईसी परिसर स्थित आवास संख्या F-44 को जिला प्रशासन ने खाली कराया था। यह आवास अंबा प्रसाद को विधायक रहते हुए आवंटित किया गया था। प्रशासन के अनुसार, पिछले वर्ष यह आवास एक आईएएस अधिकारी के नाम आवंटित कर दिया गया था और इसे खाली कराने के लिए कई नोटिस जारी किए गए थे।
इस कार्रवाई के विरोध में अंबा प्रसाद आवास के बाहर धरने पर भी बैठी थीं। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे भेदभावपूर्ण बताया था।
BJP या JLKM में शामिल होने की चर्चा
कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में अंबा प्रसाद के अगले कदम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह बीजेपी का दामन थामेंगी या झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) में शामिल होंगी?
हालांकि, अभी तक अंबा प्रसाद की ओर से किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं को फिलहाल अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।
कांग्रेस की ओर से भी उन्हें राष्ट्रीय सचिव पद से हटाने के पीछे कोई व्यक्तिगत कारण सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है। अब देखना होगा कि अंबा प्रसाद इस संगठनात्मक बदलाव पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं और झारखंड की राजनीति में आगे उनकी भूमिका क्या होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




