जीवन रेखा हॉस्पिटल का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भव्य शुभारंभ
हुलासगंज के स्वामी हरे रामा आचार्य जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया उद्घाटन समारोह संपन्न, कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
गयाजी। शहर के मीर अबू सालेह रोड स्थित जीवन रेखा हॉस्पिटल का शुभारंभ एवं उद्घाटन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। हुलासगंज के स्वामी हरे रामा आचार्य जी के सानिध्य में आयोजित उद्घाटन समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर डॉ. यू. एस. अरुण, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. आयुषी शर्मा एवं जयशंकर शर्मा ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से आयोजित इस समारोह में जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार, डॉ. ए. एन. राय, अतरी विधायक रोमित कुमार, बोधगया के पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, हरि प्रपन्ना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अस्पताल के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। जीवन रेखा हॉस्पिटल में हड्डी रोग चिकित्सा, रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण, रोबोटिक स्त्री रोग चिकित्सा एवं दूरबीन विधि से ऑपरेशन जैसी आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के माध्यम से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि गया जी में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। समारोह का समापन अतिथियों के स्वागत एवं आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




