विधानसभा स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
रांची। झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर मंझगांव से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक निरल पूर्ति को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
रांची। झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर मंझगांव से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक निरल पूर्ति को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के मंत्री, वर्तमान विधायक और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। हाल के दिनों में झारखंड के राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों के निधन और शोक की स्थिति को देखते हुए इस बार स्थापना दिवस समारोह सादगीपूर्ण रखा गया। इसी कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया।
अनुभवी लोगों की समिति करती है उत्कृष्ट विधायक का चयन
बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए एक निर्धारित चयन प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके तहत विधानसभा की ओर से एक समिति गठित की जाती है। इस समिति में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, वरिष्ठ एवं अनुभवी विधायक, नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ पत्रकार और विधानसभा सचिवालय के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
समिति के सदस्य आपसी विचार-विमर्श और विधायकों के कार्यों का आकलन करने के बाद सम्मान के लिए नाम का चयन करते हैं। इस सम्मान का उद्देश्य विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने वाले विधायकों को प्रोत्साहित करना है।
उत्कृष्ट विधायक सम्मान रहा समारोह का मुख्य आकर्षण
विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में निरल पूर्ति को सम्मानित किया जाना मुख्य आकर्षण रहा। राज्यपाल के हाथों सम्मान प्राप्त करने के बाद उनके विधायी योगदान को सराहा गया। इस सम्मान के जरिए विधानसभा में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भी रेखांकित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




