प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है : मनोज कुमार
₹34 हजार करोड़ की 227 विकास परियोजनाएं बिहार की तस्वीर बदलने में होंगी सहायक, नीतीश सेतु से कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
गयाजी। गया नगर निगम क्षेत्र संख्या 51 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य एवं भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बिहार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की महत्वपूर्ण भागीदारी हो। इसी दिशा में राज्य में सड़क, पुल, बिजली, स्वास्थ्य, आवास और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ₹34,000 करोड़ की लागत से 227 परियोजनाओं का जनता को समर्पित किया जाना बिहार के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसमें 19.360 किलोमीटर लंबे छह लेन के नीतीश सेतु का निर्माण भी शामिल है, जो कटकी दरगाह से बिदुपुर तक आवागमन को सुगम बनाएगा। मनोज कुमार ने कहा कि नीतीश सेतु के निर्माण से राघोपुर दियारा से पटना का सफर मात्र पांच मिनट में पूरा हो सकेगा। वहीं साहिबगंज-अरेराज-बेतिया फोरलेन सड़क से पटना, बेतिया और नेपाल सीमा तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। बक्सर थर्मल और पीरपैंती ऊर्जा परियोजनाओं से निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि 106 स्वास्थ्य केंद्रों, 26,917 पक्के मकानों और 11 शहरों में 24 घंटे शुद्ध पेयजल की सुविधा जैसी योजनाएं आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होंगी। अंत में मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन विकास परियोजनाओं से राज्य में आधारभूत संरचना मजबूत होगी और आम लोगों के लिए रोजगार, बेहतर आवागमन तथा आधुनिक सुविधाओं के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




