इफको ने चतरा में खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण, नैनो खाद और संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर
चतरा: किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से इफको, चतरा की ओर से शनिवार, 21 नवंबर 2026 को जिला कृषि कार्यालय के सभागार में बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ कृषि विभाग और इफको के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
चतरा: किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से इफको, चतरा की ओर से शनिवार, 21 नवंबर 2026 को जिला कृषि कार्यालय के सभागार में बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ कृषि विभाग और इफको के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो, आत्मा के उप परियोजना निदेशक डॉ. रमेश कुमार, इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. शशि भूषण समदर्शी, फील्ड ऑफिसर सोमेन पात्रा, चंदन कुमार, एचआर संजय शाह, एजीटी गौतम कुमार और खुदरा विक्रेता संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान चंदन कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए खुदरा विक्रेताओं से किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं आवश्यकतानुसार उपयोग के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने नैनो उर्वरकों को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।
गौतम कुमार ने केंद्र सरकार की नई उर्वरक विपणन नीति के अनुरूप उर्वरक व्यवसाय में आने वाली चुनौतियों और संभावित अवसरों की जानकारी दी। वहीं, सोमेन पात्रा ने रबी फसलों में जैव उर्वरक एवं जैव अपघटक के उपयोग की विधि और उनके लाभ बताए।
आत्मा के उप परियोजना निदेशक डॉ. रमेश कुमार ने बीज उपचार की विभिन्न विधियों, उसके महत्व और फसलों की बेहतर शुरुआत में इसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. शशि भूषण समदर्शी ने नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक पहलुओं और पारंपरिक उर्वरकों के साथ उनकी तुलनात्मक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और फसलों में पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग को जरूरी बताया।
इस दौरान खुदरा विक्रेता संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह ने उर्वरक व्यवसाय में विक्रेताओं को हो रही परेशानियों को उठाया और संबंधित अधिकारियों से इनके शीघ्र समाधान की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में संदीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने सभी अतिथियों, अधिकारियों, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




