मनन कुमार मिश्रा बिहार से BCI के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, सभी 22 सदस्यों ने दिया समर्थन

पटना: बिहार स्टेट बार काउंसिल के सभी निर्वाचित सदस्यों ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को बिहार से BCI का सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किया। चुनाव की प्रक्रिया बिहार स्टेट बार काउंसिल परिसर में संपन्न हुई।

Nov 21, 2026 - 14:21

इस चुनाव के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने सचिव अशोक कुमार पांडेय को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया था। मनन कुमार मिश्रा ने सदस्य पद के लिए कुल 10 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि बिहार स्टेट बार काउंसिल में कुल 25 निर्वाचित सदस्यों का प्रावधान है। हालांकि, वर्तमान में 22 सदस्य ही कार्यरत हैं। दो सदस्यों का निधन हो चुका है, जबकि एक सदस्य उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हो चुके हैं।

मनन कुमार मिश्रा के निर्वाचन में सभी 22 वर्तमान सदस्यों ने प्रस्तावक और समर्थक के रूप में अपना समर्थन दिया।

उनके निर्विरोध निर्वाचन पर बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन रमाकांत शर्मा सहित प्रेम नाथ ओझा, योगेश चंद्र वर्मा, प्रेम कुमार झा, राजीव शरण, चंद्रेश्वर उपाध्याय, मुरारी कुमार हिमांशु, संजीव कुमार और सच्चिदानंद सिंह समेत अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0