पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर वैशाली में उमड़ा जनसैलाब, 34 हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

वैशाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकतंत्र की धरती वैशाली से बिहार को करीब 34 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी स्थित कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। खासकर महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं और आम लोग प्रधानमंत्री को देखने और उनका संबोधन सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंच रहे हैं।

Nov 21, 2026 - 09:49

डेढ़ लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने पांच भव्य पंडाल तैयार कराए हैं। इनमें डेढ़ लाख से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है। पूरे आयोजन स्थल को लगभग 20 लाख वर्गफीट क्षेत्र में विकसित किया गया है। यहां सैकड़ों एलईडी स्क्रीन, 500 से अधिक शौचालय और वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

नीतीश सेतु का उद्घाटन और इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास

प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के दौरान करीब 34 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें नीतीश सेतु का उद्घाटन और इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास प्रमुख रूप से शामिल है। इन परियोजनाओं को बिहार के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।

सुरक्षा के लिए हजारों पुलिसकर्मी तैनात

पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वैशाली के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जाफरपट्टी में राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0